एडमिन शाखा पश्चिमोत्तर सेक्टर
प्रशासन शाखा - पश्चिमात्तर सेक्टर, सीआरपीएफ
पश्चिमोत्तर सेक्टर, सीआरपीएफ की प्रशासनिक शाखा, संगठन के प्रभावी कामकाज निपटाने के लिए एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। यह प्रशासनिक संचालन की रीढ़ के रूप में कार्य करता है। ऐसे प्रमुख कार्य जो सीधे कर्मियों के कल्याण और परिचालन दक्षता को प्रभावित करते हैं यह उनके निर्बाध निष्पादन को सुनिश्चित करता है।
प्रशासन शाखा के प्रमुख कार्य
- सम्मेलन और आधिकारिक बैठकें
- मंत्रालयिक कर्मचारियों के स्थानांतरण एवं पदस्थापन
- पेंशन और सेवानिवृत्ति मामले
- पूछताछ और शिकायत निवारण
- प्रशासनिक रिकार्ड प्रबंधन
- शहीद परिवारों का कल्याण एवं समस्या निवारण
सेक्टर की प्रशासनिक शाखा राष्ट्र के लिए शहीदों के अमूल्य बलिदान को मान्यता देते हुए, शहीदों के परिवारों के कल्याण और सहयोग के प्रति प्रतिबद्ध है। हमारे द्वारा की जाने वाली निम्नलिखित पहल सहायता के हमारे दृष्टिकोण को स्पष्ट करती हैं:
- तत्काल सहायता
- कल्याणकारी योजनाएँ
- शैक्षिक सहायता
- रोजगार सहायता
- भावनात्मक और कानूनी समर्थन
- परिवार कल्याण कार्यक्रम
- प्रतिक्रिया और शिकायत निवारण
- पेंशन अदालत
- दीर्घकालिक जुड़ाव
सेक्टर की इसी प्रतिबद्धता को कायम रखते हुए इन कार्यों को प्राथमिकता देकर प्रशासन शाखा यह सुनिश्चित करती है कि शहीदों के परिवारों की देखभाल अत्यंत सम्मान, सहानुभूति और परिश्रम के साथ की जाए।
हमारा लक्ष्य
विश्वास और व्यावसायिकता के माहौल को बढ़ावा देते हुए प्रशासन शाखा कुशल और पारदर्शी प्रशासनिक सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह अपने कर्मियों के कल्याण को प्राथमिकता देना सुनिश्चित करती है।