Skip to main content

Accessibility Controls

Text size 100 %

Screen Reader Access

Director's Message

Internal Security Academy: Menu
श्री सी सुधाकर

श्री सी सुधाकर

निदेशक, आंतरिक सुरक्षा अकादमी

आंतरिक सुरक्षा अकादमी, के.रि.पु.बल, माउंट आबू, आंतरिक सुरक्षा के मामले में पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए निरंतर सकारात्मक प्रयास कर रही है। ’ज्ञानेन साध्यते शक्ति’ के आदर्श वाक्य को सार्थक करते हुए, यह अकादमी ज्ञान की खोज द्वारा ’’उत्कृष्टता के केन्द्र’’ की छवि स्थापित करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है।

दुनिया के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल, के.रि.पु.बल को देश की आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्य बहु-आयामी, एवं चहुमुखी है, इसके लिए इसी तरह वृहद् दृष्टिकोण की आवश्यकता है। बदलते सुरक्षा परिदृष्य से निपटने के लिए, सुरक्षा बलों को अपनी भूमिका, गतिशीलता एवं जिम्मेदारी को, देश के कानून एवं मानवाधिकारों के सिद्धांतों के अनुरूप संतुलित करना होता है।

आंतरिक सुरक्षा अकादमी बदलते सुरक्षा परिदृष्य के अनुसार, अपने आप को निरंतर अद्यतन करने का प्रयास कर रही है। प्रसिद्ध वक्ताओं को विभिन्न मुद्दों एवं आंतरिक सुरक्षा से संबंधित विषयों पर विचार करने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है । आंतरिक सुरक्षा परिदृष्य में नवीनतम चुनौतियों के लिए प्रतिभागी अधिकारियों को जागरूक करने एवं नई रणनीतियां विकसित करने और खतरों से निपटने के लिए इन रणनीतियों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी विचार किया जाता है। अधिक अधिकारियों कोप्रशिक्षित करने की बढ़ती आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए, हमने सशस्त्र पुलिस बलों, राज्य पुलिस, सशस्त्र बलों, न्यायविदों, मीडिया और प्रशासन के अधिकारियों के लिए कोर्सों की संख्या बढ़ाई है।

आंतरिक सुरक्षा संबंधी कोर्सों के अलावा, अकादमी विभागीय सीधे नियुक्त अधिकारियों के मूल प्रशिक्षण चिकित्सा अधिकारियों के लिए काम्बटाइजेशन कोर्स, के.रि.पु.बल के अधिकारियों के व्यावसायिक कौशल में वृद्धि करने एवं विकसित करने के लिए सेवाकालीन कोर्स और प्रि-प्रोमोशनल कोर्स को संचालित करने की जिम्मेदारी सांझा कर रही है।

मैं आशावान हूं कि अकादमी आंतरिक सुरक्षा मामलों पर पुलिस अधिकारियों के प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी और देश की आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देती रहेगी।

जय हिंद