कोसोवो मिशन
240 कर्मियों को शामिल करते हुए द्रुत कार्य बल (आर.ए.एफ.) की दो कम्पनियों की एक सैन्य टुकड़ी को भारतीय विशेष पुलिस टुकड़ी (आई.एस.पी.यू.) के रूप में जातीय संघर्ष की समस्या का समाधान करने के प्रयास के तौर पर मई, 2000 से 01/09/2003 तक संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत कोसोवो में तैनात किया गया। एक कम्पनी सितम्बर, 2005 तक कोसोवो में तैनात रही।
इस सैन्य टुकड़ी के लिए कार्मिकों का चयन के.रि.पु.बल बटालियनों एवं आर.ए.एफ. यूनिटों से किया गया एवं आर.ए.एफ. की तर्ज पर उन्हें 103 बटालियन आर.ए.एफ., बजीराबाद, दिल्ली में गहन और विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

(क) प्रत्येक सैन्य टुकड़ी का कमाण्ड एवं कार्यकाल निम्नानुसार रहा :-
| क्रम संख्या | टुकड़ी कमाण्डर का नाम | बैच | अवधि |
|---|---|---|---|
| 1 | श्री जे.एस. गिल, कमांडेट 108 बटालियन आरएएफ | प्रथम | 10/04/2000 से 14/04/2001 |
| 2 | श्री जेड. एफ. खान, कमांडेट 104 बटालियन आरएएफ | द्वितीय | 12/12/2000 से 13/03/2002 |
| 3 | श्री ए.एम. मुहम्मद, कमांडेट 105 बटालियन आरएएफ | तृतीय | 29/08/2001 से 14/03/2003 |
| 4 | श्री के. के. शिवा प्रसाद, कमांडेट 99 बटालियन आरएएफ | चतुर्थ | 01/09/2002 से 14/03/2004 |
| 5 | श्री एच.आर. बांगा, कमांडेंट-100 बटा., आर.ए.एफ. | पांचवा | 01/09/2003 से 02/09/2004 |
| 6 | श्री के.सी. यादव, कमांडेट 103 बटालियन आरएएफ | छठवां | 01/09/2004 से 30/09/2005 |
(ख) भूमिका एवं कर्तव्यों का निर्वहन :-
टुकड़ी को मुख्य रूप से प्रिस्टीना राजधानी में तैनात किया गया था। आवश्यकतानुसार कभी-कभी इस सैन्य टुकड़ी को इस क्षेत्र से बाहर तैनात किया गया था।
आम तौर पर विशेष पुलिस टुकड़ी की भूमिका एवं कार्यों को निम्नानुसार सम्मिलित किया गया है :-
- संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों, संयुक्त राष्ट्र सिविल पुलिस, संयुक्त राष्ट्र सीमा पुलिस एवं न्यायधीशों को उनके कर्तव्यों के निर्वहन में संरक्षण एवं सुरक्षा प्रदान करना।
- हवाई अड्डे की सुरक्षा, उच्च सुरक्षा कारागर सहित मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा ड्यूटी।
- यूएनआईपी के लिए परिचालन समर्थन और बैकअप प्रदान करना।
- व्यापक गश्त एवं परिचय अभ्यास के माध्यम से क्षेत्र की सुरक्षा।
- मोबाइल पंजीकरण इकाई हेतु वाहन पंजीकरण कार्यालय एवं फिल्म सिटी के भवनों की सुरक्षा।
- यदि आवश्यकता हो तो मानवीय एजेंसियों जैसे कि आई.सी.आर.सी., यू.एन.एच.आर.सी. एवं संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त अन्य एजेंसियों को सहायता उपलब्ध कराना।
- आई.सी.टी.आई. की गतिविधियों को सहायता प्रदान करना।
- के.एफ.ओ.आर. के साथ समन्वय से सार्वजनिक व्यवस्था के खतरे के प्रति रोधी कार्रवाई करना।
- उपरोक्त के अलावा, कोसोवो में कानून और व्यवस्था की स्थिति एवं यूरो ड्यूशमार्क मुद्रा में बदलाव के मद्देनजर विशेष पुलिस इकाई (एस.पी.यू.) को नकदी की अभिरक्षण एवं घनिष्ठ संरक्षण सुरक्षा ड्यूटी प्रदान करने के लिए उपयोग किया गया।
- कैदी/बंदी अनुरक्षण ड्यूटी का भी निर्वहन किया।
(ग)उपलब्धियां :- कोसोवो सैन्य दल ने निम्नलिखित उपलब्धियां अर्जित की :-
- ऑपरेशन ब्लैक होल: पारी (शिफ्ट) के आधार पर 03 दिन के लिए दिनांक 16/06/2000 से 19/06/2000 तक विशेष पुलिस इकाई (एस.पी.यू.) की एक प्लाटून द्वारा आयोजित किया गया। ऑपरेशन का उद्देश्य जनरल जांकोविच सीमा (मैसिडोनिया) में वाहनों की जांच के लिए सीमा शुल्क एवं सीमा पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा प्रदान करना था। अधिकारियों सहित टुकड़ी कमाण्डर ने विस्तृत गार्ड एवं सीमा बॉर्डर क्रासिंग की हवाई रेकी की एवं ऑपरेशन अत्याधिक सफल रहा। श्री गॉर्डन एमसी रे, निदेशक संचालन, यू.एन.एम.आई.के., पुलिस, एम.एच.क्यू. ने भारतीय पुलिस इकाई (इण्डियन एस.पी.यू.) के समग्र व्यावसायिक कौशल हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान करके इनकी सराहना की।
- दिनांक 01/09/2000 को एक 7.62 पिस्तौल सहित श्री जाहुला प्रेन्नी को गिरफ्तार किया।